Aditi Rao Hydari और Pankaj Tripathi की फिल्म 'Parivarik ManuRanjan' का ट्रेलर रिलीज, 13 नवंबर को होगी सोनी लिव पर रिलीज
अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की नई ओटीटी फिल्म 'Parivarik ManuRanjan' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 13 नवंबर को सोनी लिव पर आएगी।
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी आगामी ओटीटी फिल्म 'Parivarik ManuRanjan' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक परिवार के साथ देख सकते हैं।
बिना किसी झिझक के परिवार के साथ देखें फिल्म
फिल्म के कलाकारों का कहना है कि उन्होंने दर्शकों के लिए एक ऐसी कहानी पेश की है जिसे बिना किसी संदेह या डिस्क्लेमर के पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म के शीर्षक में जानबूझकर 'पारिवारिक मनोरंजन' शब्द जोड़ा गया है ताकि दर्शकों तक सही संदेश पहुंच सके, क्योंकि अक्सर लोग ओटीटी कंटेंट को लेकर असमंजस में रहते हैं। यह फिल्म कम्युनिटी व्यूइंग यानी साथ बैठकर देखने के लिए है।
अदिति राव हैदरी का अनुभव
अदिति राव हैदरी ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की वजह बताते हुए कहा कि इसकी खूबसूरत कहानी और पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का मौका उनके लिए सबसे बड़ा आकर्षण था। अदिति ने साझा किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। उन्होंने पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक महान कलाकार होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं और उन्होंने सेट पर सभी का बहुत ख्याल रखा।
फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट
वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी और पटकथा बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी शर्मा ने मिलकर लिखी है, जबकि संवाद बृजेंद्र काला के हैं। सोनी लिव ओरिजिनल की यह फिल्म 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी, जिसमें अदिति एक हाउस हेल्प के किरदार में नजर आएंगी।