VIRAL365 NEWS
Entertainment

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं हुआ रद्द, दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर, दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो की परमिशन दे दी है।

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के 'AURA India Tour' कॉन्सर्ट के लिए परमिशन दे दी है। यह धमाकेदार कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें थीं गलत

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि कॉन्सर्ट की अनुमति रद्द कर दी गई है। हालांकि, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow ने साफ किया है कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत थीं। कंपनी के मुताबिक, फेस्टिव सीजन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने कुछ अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और क्राउड-management के उपाय मांगे थे, जिसके कारण परमिशन कुछ समय के लिए रोकी गई थी, न कि रद्द की गई थी।

पुलिस और आयोजकों के बीच हुई बैठक

BookMyShow Live ने दिल्ली पुलिस के साथ एक सकारात्मक बैठक की और सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने का पूरा भरोसा दिया। आयोजकों ने पुलिस को एक विस्तृत योजना सौंपी, जिसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के सभी इंतजामों से संतुष्ट होकर कॉन्सर्ट की अनुमति फिर से जारी कर दी है।

अब यह कॉन्सर्ट तय योजना के मुताबिक ही आगे बढ़ेगा और फैंस 30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा सकेंगे। आयोजकों ने स्थानीय नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसका भी पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिलाया है।

Read full article on Viral365 →