VIRAL365 NEWS
Entertainment

Rise and Fall 2: मनीष कश्यप ने प्रियंका चाहर चौधरी का किया समर्थन, खोला बड़ा राज

मनीष कश्यप ने राइज एंड फॉल 2 में प्रियंका चाहर चौधरी का समर्थन किया और उनके खिलाफ बनाए जा रहे नैरेटिव का पर्दाफाश किया है।

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। शो से हाल ही में बाहर हुए कंटेस्टेंट मनीष कश्यप ने प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर चल रहे नैरेटिव की सच्चाई पर खुलकर बात की है। मनीष ने प्रियंका के सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्हें बार-बार बाकी कंटेस्टेंट्स द्वारा निशाना बनाया जाता है और जब वह जवाब देती हैं, तो उनकी आलोचना की जाती है।

प्रियंका को घंटों तक किया जाता है उकसाया

मनीष के अनुसार, प्रियंका को जितने घंटे उकसाया जाता है और वह जितने कम समय में जवाब देती हैं, उन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि लोग यह क्यों नहीं देखते कि प्रियंका के रिएक्ट करने से पहले असल में क्या हुआ था।

सबने मिलकर प्रियंका को किया परेशान

एक इंटरव्यू में अपनी बात रखते हुए मनीष ने कहा कि अगर इस पूरे सीजन में किसी एक लड़की को सबसे ज्यादा परेशान किया गया है, तो वह प्रियंका चाहर चौधरी हैं। सभी ने मिलकर उन्हें निशाना बनाया है। इसके बाद एक ऐसा नैरेटिव बना दिया गया कि प्रियंका बहुत बोलती हैं। लोग उन्हें चार घंटे तकक पोक करते हैं और प्रियंका सिर्फ चार मिनट जवाब देती हैं। और जब वह चार मिनट बोलती हैं, तो हंगामा खड़ा हो जाता है।

फिनाले से पहले समर्थन की अपील

मनीष ने दर्शकों से अपील की है कि वे फिनाले से पहले प्रियंका का समर्थन करें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट दें। बता दें कि राइज एंड फॉल 2 का विनर आज रात सामने आने वाला है। टॉप 6 फाइनलिस्ट्स में शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, गौतम गुलाटी और करण पटेल शामिल हैं।

Read full article on Viral365 →