Ranbir Kapoor aur Kajol समेत कई बॉलीवुड सितारे दुर्गा पूजा में हुए शामिल
मुंबई में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजिनि दुर्गा पूजा का जश्न मनाया गया, जहां रणबीर कपूर, काजोल और जया बच्चन समेत कई सितारे पहुंचे।
मुंबई में आयोजित 80वें नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजिनि दुर्गा पूजा उत्सव में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सांताक्रूज के एसडीएनटी कॉलेज में आयोजित इस पावन उत्सव में बॉलीवुड की बंगाली ब्रिगेड और उनके कई दोस्तों ने हिस्सा लिया।
दुर्गा पूजा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
दुर्गा पूजा के इस खास मौके पर रणबीर कपूर, काजोल, बिपाशा बसु, मौनी रॉय, जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा समेत कई सितारे पंडाल में नजर आए। रणबीर कपूर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ इस उत्सव में नियमित रूप से शामिल होते हैं और इस बार भी उन्होंने फैंस के साथ खुलकर मुलाकात की।
नजर आए कई जाने-माने चेहरे
इस उत्सव में काजोल अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ पहुंची थीं। उनके साथ तनिशा मुखर्जी और अमन देवगन भी नजर आए। इनके अलावा बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर के साथ, मौनी रॉय, आंचल जैन, इशिता दत्ता, वत्सल सेठ, सुमन चक्रवर्ती, मनीष पॉल, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ और अनुराग Basu भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने। जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और अयान मुखर्जी के साथ अच्छे मूड में दिखाई दीं।