सलमान खान ने मुंबई में दिखाई 'मातृभूमि' फिल्म की खास झलक, मीडिया के सामने पेश किया एक्सक्लूसिव ट्रेलर
सलमान खान ने मुंबई में मीडिया के सामने अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' का एक्सक्लूसिव ट्रेलर पेश किया, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' का जब से टीज़र और पोस्टर सामने आया है, तभी से दर्शकों के बीच इसका काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत पर आधारित इस फिल्म का इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
मुंबई में मीडिया को दिखाया गया एक्सक्लूसिव ट्रेलर
दिवाली की छुट्टियों से ठीक पहले मुंबई में एक खास मीडिया इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान सलमान खान ने चुनिंदा मीडियाकर्मियों के सामने फिल्म 'मातृभूमि' का स्पेशल प्रिव्यू पेश किया। इस इवेंट में लगभग 250 मीडियाकर्मी शामिल हुए, जिन्हें फिल्म की पहली झलक दिखाई गई।
फिल्म के गानों और लुक को मिली जबरदस्त सराहना
ट्रेलर देखने के बाद मीडियाकर्मियों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। खासकर सलमान खान के आर्मी यूनिफॉर्म वाले अवतार और चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। इसके अलावा, फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और गानों की भी जमकर तारीफ हुई।
फिल्म के बारे में
अपोर्वा लाखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मातृभूमि' एक सोल्जर ड्रामा फिल्म है। फिल्म का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का मुख्य ट्रेलर जल्द ही आम जनता के लिए रिलीज़ किया जाएगा।