VIRAL365 NEWS
Entertainment

शाहरुख खान की फिल्म KING को लेकर सिद्धार्थ आनंद के मिस्टीरियस पोस्ट से बढ़ी फैंस की उत्सुकता

सिद्धार्थ आनंद के सोशल मीडिया पोस्ट से शाहरुख खान की फिल्म KING को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने एक रहस्यमयी पोस्ट से हलचल मचा दी है। उनके इस नए पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है और लोग इस नए इशारे का मतलब निकालने में जुटे हैं।

सिद्धार्थ आनंद के लगातार आ रहे मिस्टीरियस पोस्ट

इससे पहले सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर 'It's' और 'Time For The World' जैसे क्रिप्रिक मैसेज शेयर किए थे। अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें 'to celebrate' लिखा हुआ है। इन लगातार आ रहे पोस्ट ने इस रहस्य को और बढ़ा दिया है।

क्या KING फिल्म से जुड़ा है मामला

शाहरुख खान का जन्मदिन बेहद करीब है, ऐसे में फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह पोस्ट उनकी आने वाली फिल्म KING से जुड़ा हुआ है। हालांकि, फिल्ममेकर की तरफ से अभी तक इन पोस्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन फैंस के मन में लगातार यह सवाल बना हुआ है कि क्या सुपरस्टार के जन्मदिन पर कोई खास घोषणा हो सकती है।

Read full article on Viral365 →