ज़िरोधा के निखिल Kamath से जानिए, सिर्फ 10 लाख रुपये और बिना कॉन्टैक्ट्स के कैसे शुरू करें बिजनेस
निखिल कामथ ने बताया कि अगर उनके पास सिर्फ 10 लाख रुपये और कोई संपर्क न हो, तो वे कंटेंट मेकिंग से शुरुआत करेंगे।
ज़िरोधा के सह-संस्थापक और भारतीय स्टार्टअप जगत जाने-माने चेहरे निखिल कामथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की अगली अर्थव्यवस्था को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि अगर उनके पास सब कुछ न हो और वे शून्य से शुरुआत करें, तो वे क्या कदम उठाएंगे।
सिरोधा के निखिल कामथ का बड़ा बयान
निखिल कामथ से जब यह पूछा गया कि अगर कल ज़िरोधा खत्म हो जाए और उनके पास केवल दस लाख रुपये और उनका अपना दिमाग बचे, लेकिन कोई संपर्क या जान-पहचान न हो, तो वे क्या करेंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि शुरुआत में कंटेंट बनाना एक ऐसा काम है जिसे कोई भी कर सकता है।
कंटेंट मेकिंग पर जोर
उन्होंने आगे कहा कि कंटेंट बनाने की शुरुआत में कोई लागत नहीं लगती है। यदि आपको किसी भी तरह का डिस्ट्रीब्यूशन मिल जाता है, तो आप उसके ऊपर एक बिजनेस खड़ा कर सकते हैं। यह कंज्यूमर सेक्टर से जुड़ा हो सकता है या कई अन्य तरह के बिजनेस भी हो सकते हैं।
एआई और मैन्युफैक्चरिंग पर विचार
निखिल कामथ ने यह भी बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैन्युफैक्चरिंग समय के साथ और अधिक स्वचालित होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वाद, बारीकी और डिस्ट्रीब्यूशन ही सबसे बड़ा अंतर पैदा करते हैं। जैसे-जैसे तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग आम होती जा रही है, वैसे-वैसे अपनी एक अलग पहचान ढूंढना बेहद जरूरी हो गया है।