रियलिटी शो राइज and फॉल सीजन 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में हिस्सा ले रही प्रियंका चाहर चौधरी को मनोरंजन जगत के कई जाने-माने कलाकारों का भारी समर्थन मिल रहा है। ईशा सिंह, एकता कपूर, अभिषेक मल्हन और पारुल गुलाटी जैसी हस्तियों ने प्रियंका के खेल की तारीफ करते हुए उन्हें विनर बनता देखने की इच्छा जताई है।
ईशा सिंह और एकता कपूर ने की तारीफ
नागिन 2 में साथ काम कर चुकीं ईशा सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी के लिए एक प्यारा सा संदेश भेजा है। ईशा ने कहा कि वह चाहती हैं कि प्रियंका ही इस शो की ट्रॉफी जीतें। इसके अलावा, एकता कपूर ने भी प्रियंका के गेमप्ले की सराहना की और उन्हें भारतीय टेलीविजन की असली हीरोइन बताया। एकता ने कहा कि प्रियंका जानती हैं कि कब शांत रहना है और कब अपनी बात पर मजबूती से खड़े रहना है।
अभिषेक मल्हन और पारुल गुलाटी का मिला साथ
अभिषेक मल्हन ने भी प्रियंका के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें अपने इंडिविजुअल गेम पर फोकस करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका शो में बहुत अच्छा खेल रही हैं। वहीं, अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने भी प्रियंका के समर्थन में अपनी बात रखी है। शो के अंदर चल रहे ड्रामे के बीच इन सितारों के समर्थन से प्रियंका का सफर और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।
