Skip to content
BREAKING

ऑरी ने पहना K3G का आइकॉनिक 'Poo' लुक, आलिया भट्ट की हंसी छूटी तो करीना कपूर ने किया रिएक्ट

ऑरी ने Kabhi Khushi Kabhie Gham के Poo लुक में नजर आए। आलिया भट्ट जोर से हंस पड़ीं और करीना कपूर खान ने भी रिएक्ट किया।

ऑरी ने पहना K3G का आइकॉनिक 'Poo' लुक, आलिया भट्ट की हंसी छूटी तो करीना कपूर ने किया रिएक्ट

Halloween के मौके पर सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरामानी यानी ऑरी अपने अनोखे अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के करीना कपूर के मशहूर किरदार 'Poo' के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है और सेलेब्स के साथ-साथ फैंस को भी खूब हंसने पर मजबूर कर दिया है।

ऑरी का आइकॉनिक Poo लुक

सामने आए वीडियो में ऑरी ने गुलाबी रंग का शिमरी क्रॉप टॉप, बेन-टैन मिनी स्कर्ट और फॉक्स फर स्टोल पहना हुआ है। यह वही ड्रेस है जो करीना कपूर ने फिल्म K3G में अपने एंट्री सीन के दौरान पहनी थी। वीडियो की शुरुआत में ऑरी बेहद उत्साहित होकर आलिया भट्ट से पूछते हैं, 'मैं कैसा लग रहा हूँ?'

आलिया भट्ट की छूटी हंसी

ऑरी को इस अजीब आउटफिट में देखकर आलिया भट्ट अपनी हंसी रोक नहीं पातीं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इस पर ऑरी नाराज होकर कहते हैं, 'आलिया, यह मजेदार नहीं है। तुमने ही मुझे करीना की तरह ड्रेस पहनने को कहा था।' हंसते-हंसते आलिया कहती हैं, 'मैंने तुम्हेंविनी द पूह की तरह ड्रेस पहनने को कहा था, पू की तरह नहीं।' इसके बाद ऑरी गुस्से में वहां से चले जाते हैं।

करीना कपूर खान का रिएक्शन

ऑरी के इस मजेदार वीडियो पर बॉलीवुड की ओरिजिनल Poo यानी करीना कपूर खान का भी रिएक्शन सामने आया है। करीना ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बहुत बढ़िया' और साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया। इस पर रिप्लाई करते हुए ऑरी ने लिखा कि वह अगले लुक के लिए तैयार रहें। वहीं आलिया भट्ट ने भी वीडियो पर कमेंट कर पूछा कि इसके पीछे क्या है, जिस पर ऑरी ने जवाब दिया कि एक पार्टी है।

Continue Reading • For You