बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के लिए जश्न मनाने का एक और मौका आ गया है। हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने वाली परिणीति ने अपनी हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स थ्रिलर सीरीज Shaque: Trust No One की सफलता का जश्न मनाया है। इस सक्सेस पार्टी में उनके पति और आप सांसद राघव चड्ढा भी उनके साथ नजर आए।
क्रिटिक्स के मिले जुले रिव्यू के बावजूद हुआ जश्न
इस नेटफ्लिक्स थ्रिलर सीरीज को क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यू मिले थे, लेकिन इससे मेकर्स और स्टार कास्ट का उत्साह कम नहीं हुआ। मुंबई के एक शानदार वेन्यू पर पूरी टीम ने मिलकर अपनी इस सीरीज की सफलता और उसके सफर का जश्न मनाया। पार्टी के दौरान पूरी टीम ने मिलकर केक भी काटा।
कास्ट और क्रू ने की शिरकत
इस सक्सेस पार्टी में परिणीति चोपड़ा के अलावा सीरीज के अन्य कलाकार भी शामिल हुए। ताहिर राज भसीन ने इस दौरान शो को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर खुशी जताई। इसके अलावा अनूप सोनी, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकार भी इस जश्न का हिस्सा बने। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा भी इस दौरान मौजूद रहे।
अलग अनुभव रहा परिणीति के लिए
लॉन्च के दौरान परिणीति ने बताया था कि श्शक उनके द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से अलग है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जो नौ साल तक अपने खोए हुए बच्चे की तलाश करती है।
