नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दुनिया भर में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने दूसरे दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 48.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी वर्जन से 35.50 करोड़, कन्नड़ से 5.15 करोड़, तेलुगू से 4.75 करोड़, तमिल से 1.50 करोड़ और मलयालम शो से 1.15 करोड़ रुपये शामिल हैं। दूसरे दिन का कुल ग्रॉस कलेक्शन 57.30 करोड़ रुपये रहा है।
कुल कमाई और आंकड़े
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 134.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है।
फिल्म की स्टार कास्ट
नतेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस एपिक फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
