Skip to content
BREAKING

Splitsvilla 16: जब सोराब बेदी ने निहारिका तिवारी के लिए बयां किया था अपना प्यार, कहा था- 'प्यार ढूंढने नहीं आया था...'

Splitsvilla 16 फेम सोराब बेदी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में निहारिका तिवारी के साथ अपने रिश्ते और प्यार को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

Splitsvilla 16: जब सोराब बेदी ने निहारिका तिवारी के लिए बयां किया था अपना प्यार, कहा था- 'प्यार ढूंढने नहीं आया था...'

स्प्लिट्सविला 16 फेम सोराब बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। निहारिका तिवारी के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों से लेकर दलनाज दारूवाला के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक करने तक, सोराब लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में सोराब का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्प्लिट्सविला के दौरान निहारिका तिवारी के लिए अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की थी।

सोराब बेदी का निहारिका तिवारी को लेकर दिल से किया गया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान सोराब ने डेटिंग रियलिटी शो में शामिल होने के अपने इरादों के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने शुरू में शो में प्यार पाने की योजना नहीं बनाई थी। अपनी पुरानी बातचीत को याद करते हुए सोराब ने कहा था कि वह स्प्लिट्सविला में स्वयंवर रचाने गए थे और उन्होंने कहा था कि वह प्यार ढूंढने नहीं बल्कि गेम खेलने आए हैं, लेकिन अगर प्यार मिल जाए तो सोने पर सुहागा है।

कैसे शुरू हुई थी सोराब और निहारिका की बॉन्डिंग?

सोराब ने यह भी याद किया कि शो में निहारिका के साथ उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार निहारिका को योगेश के साथ परफॉर्म करते हुए देखा था। इसके बाद रात में बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक नेचुरल कनेक्शन बन गया। सोराब ने बताया कि निहारिका दिल की बहुत साफ हैं और जैसी को तैसा जवाब देती हैं।

Continue Reading • For You