बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'Gunmaaster G9' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने फिल्म का एक नया और शानदार सोलो पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें एक्टर का बेहद खूंखार और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है।
सामने आया इमरान हाशमी का नया लुक
इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर हाथ में बंदूक थामे हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह इंटेंस लुक और दमदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर पर लिखा एक डायलॉग, 'मेरे इश्क की दुनिया में आओगे, तो इस दुनिया से जाओगे', फिल्म की कहानी की झलक साफ दिखाता है, जहां रोमांस और जबरदस्त बदला आपस में टकराते हैं।
शानदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म 'Gunmaaster G9' में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
