सिनेमा प्रेमियों के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है। बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर के राम और यश के रावण के आमने-सामने आने के साथ ही दर्शकों को श्रद्धा कपूर की फिल्म की झलक भी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म ईथा का ट्रेलर रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
ईथा का ट्रेलर रामायण के साथ होगा अटैच
जहां रामायण एक कालातीत महाकाव्य है, वहीं ईथा एक ऐसे कलाकार की कहानी है जो हर मुश्किल का सामना करके एक लीजेंड बना। इस त्योहारी सीजन में इन दोनों फिल्मों का आना सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ा डबल ट्रीट साबित होगा।
फिल्म ईथा के बारे में
स्त्री फिल्म से दर्शकों को डराने के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर लौट रही हैं। वहीं छावा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक बिल्कुल अलग दुनिया की कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म ईथा को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन प्रस्तुत कर रहे हैं, और इसके निर्माता दिनेश विजन तथा लक्ष्मण उतेकर हैं। निर्देशन की कमान लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है।
इस बायोग्राफिकल फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म चार दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
