मुंबई में आयोजित IIFA 2027 की घोषणा के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए। अबू धाबी में होने वाले इस बड़े इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस दौरान सितारों के बीच की मस्ती और हंसी-मजाक ने सबका ध्यान खींचा।
सलमान खान ने वरुण धवन को दी मजेदार सलाह
IIFA 2027 के इस साल दो सेट ऑफ होस्ट होंगे, जिसमें वरुण धवन, करण जौहर और मनीष पॉल मुख्य अवॉर्ड्स संभालेंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी, अली फजल और अभिषेक बनर्जी डिजिटल अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे। जब सलमान खान को पता चला कि वरुण धवन इस बार होस्टिंग करने वाले हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि होस्टिंग मत करो। सलमान ने हंसते हुए कहा कि अवॉर्ड शो होस्ट करना आसान काम नहीं है, इससे बेहतर है कि डांस करो और बोलने का काम एक्सपर्ट्स पर छोड़ दो।
करीना और शाहिद का हुआ रीयूनियन
प्रेस कॉन्फ्रेंस का सबसे खास और नॉस्टैल्जिक पल तब आया जब करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की मुलाकात हुई। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, जिससे फैंस को उनकी फिल्म जब वी मेट की यादें ताजा हो गईं। करीना और शाहिद दोनों ही इस साल IIFA के मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
तकनीशियनों को मिलेगा खास सम्मान
इस साल IIFA सिर्फ सितारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फिल्मों के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों और पर्दे के पीछे की मेहनत को भी सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। वरुण धवन ने भी इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के साथ-साथ उन लोगों को भी पहचान मिलनी चाहिए जो फिल्म बनाते हैं।
