Skip to content
BREAKING

Prabhas की फिल्म Fauzi के टीजर पर विवाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रभास की फिल्म Fauzi के टीजर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रण पर उनके परपोते चंद्र कुमार बोस ने आपत्ति जताई है।

Prabhas की फिल्म Fauzi के टीजर पर विवाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने की सख्त कार्रवाई की मांग

साउथ अभिनेता प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म Fauzi का टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर को फैंस की तरफ से काफी पसंद किया गया, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति भी जताई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता चंद्र कुमार बोस ने फिल्म के टीजर में इतिहास के कथित तौर पर गलत चित्रण पर कड़ा विरोध जताया है और इसे हटाने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

चंद्र कुमार बोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र साझा किया है। उन्होंने मांग की है कि Fauzi के टीजर को हटाया जाना चाहिए और सुधार के बाद इसे दोबारा रिलीज किया जाना चाहिए। उन्होंने फिल्म के निर्देशक हानू राघवपुड़ी से भी इस मामले की गंभीरता को समझने की अपील की है।

टीजर में क्या दिखाया गया है

यह टीजर 1942 के बर्लिन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अभिनेता प्रभास के किरदार के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में मदद के लिए एडोल्फ हिटलर से मिलते हुए दिखाया गया है। टीजर में नेताजी एक काल्पनिक जासूस फौजी का जिक्र करते हैं, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में मदद की थी।

सख्त कार्रवाई की मांग

चंद्र कुमार बोस ने अपने पत्र में लिखा है कि वे नेताजी के इस तरह के तुच्छीकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। उन्होंने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए हैं कि इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को कैसे पास किया गया। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच की जाए और टीजर को तुरंत हटाया जाए।

Continue Reading • For You