बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन जब वह शूटिंग नहीं कर रही होती हैं, तब उनका रूटीन कैसा होता है? इस बात की झलक खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
शूटिंग से दूर ऐसे समय बिताती हैं रकुल
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ की एक झलक दिखाई है। फिल्मों से अलग वह अपने इस समय का इस्तेमाल खुद को फिट रखने और अपने पसंदीदा कामों को करने में करती हैं।
वर्कआउट और फिटनेस
तस्वीरों के मुताबिक, रकुल अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। वह सही तरीके से एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्सरसाइज के प्रति अपने प्यार को एक बार फिर इन तस्वीरों के जरिए दिखाया है।
बीच और मैचा टी
रकुल को पहाड़ों से ज्यादा समंदर किनारे यानी बीच पर जाना पसंद है। इसके अलावा वह अपनी सेहत और पसंद का ध्यान रखते हुए मैचा ड्रिंक की चुस्की लेते हुए भी नजर आईं।
बुकिंग और स्नैकिंग
शूटिंग से दूर रकुल को अच्छी किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। वह पढ़ने के साथ-साथ बिना कैलोरी की चिंता किए अपने पसंदीदा स्नैक्स का भी लुत्फ उठाती हैं। इन सभी तस्वीरों से साफ है कि रकुल अपने 'मी-टाइम' को पूरी तरह जीना जानती हैं।
