Skip to content
BREAKING

शाहरुख खान की फिल्म KING के नए पोस्टर पर फिदा हुए सितारे, करीना-काजल ने किया रिएक्ट

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म KING के नए पोस्टर पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर रिएक्शन दिया है। करीना कपूर और काजल समेत कई सितारों ने प्यार बरसाया है।

शाहरुख खान की फिल्म KING के नए पोस्टर पर फिदा हुए सितारे, करीना-काजल ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म KING को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका बेहद खूंखार और किलर अंदाज नजर आ रहा है। इस पोस्टर में शाहरुख खान हाथ में गुलाब और गन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं और चारों तरफ आग नजर आ रही है।

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

शाहरुख खान के इस नए और धमाकेदार पोस्टर ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी ध्यान खींच लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्टर सामने आते ही इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट्स और अपनी स्टोरीज के जरिए इस पर रिएक्शन दिया है।

करीना कपूर और महीप कपूर ने कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी शेयर किए। वहीं जोया अख्तर, भूमि पेडनेकर और काजल ने भी कई फायर इमोजी के साथ इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि वह वापस आ गए हैं, द वन एंड ओनली किंग।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म KING साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की वापसी का प्रतीक है। उनकी आखिरी फिल्म डंकी थी जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका Padukone, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और जयदीप अहलावत जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी है और 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue Reading • For You