आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों के भीतर भारत में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लगातार फायदा मिल रहा है।
दूसरा रविवार रहा शानदार
फिल्म निर्माताओं द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, उड़ता तीर का दूसरा वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर काफी इंप्रेसिव रहा। फिल्म ने दूसरे रविवार को 4.21 करोड़ रुपये नेट और 5.05 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 50.32 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण
आकाश कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित इस स्पाई कॉमेडी फिल्म को करण जौहर, अदर पूनावाला, गनीत मोगा, अपूर्व मेहता और आर्चिन जैन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बेस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर और मुकुल देव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
