Skip to content
BREAKING

Priyanka Chopra ने Los Angeles में Nick Jonas के साथ मनाई दिवाली, बर्गुंडी-गोल्ड गाउन में ढाया कहर

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर पति निक जोनास के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। इस दौरान उनका लुक चर्चा में रहा।

Priyanka Chopra ने Los Angeles में Nick Jonas के साथ मनाई दिवाली, बर्गुंडी-गोल्ड गाउन में ढाया कहर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपने घर पर पति और सिंगर-क्टर निक जोनास के साथ धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया। 30 अक्टूबर को आयोजित इस ग्रैंड पार्टी में भारतीय परंपरा और मॉडर्न ग्लैमर का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

निक जोनास का ट्रेडिशनल अंदाज

प्रियंका के पति निक जोनास क्रीम और व्हाइट कलर के एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते में बेहद जंच रहे थे। इस पार्टी में मॉडल विनी हार्लो, सिंगर रिया राज और यूट्यूबर लिली सिंह समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी में संगीत, ढोल की थाप और जश्न का माहौल रहा, लेकिन सबका ध्यान प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट ने खींच लिया।

प्रियंका चोपड़ा का स्टनिंग दिवाली लुक

दिवाली पार्टी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने डीप बर्गुंडी और गोल्ड कलर का स्ट्रैपलेस गाउन चुना। उनके इस फिटेड आउटफिट पर खूबसूरत जरदोजी, बीड वर्क और गोल्ड-थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। कॉर्सेट-स्टाइल बॉडीस और ऑफ-शोल्डर डिजाइन ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही नेकलाइन पर ड्रेप ने इसे एक पारंपरिक टच दिया।

मिनिमल एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल लेकिन एलिगेंट एक्सेसरीज चुनीं। उन्होंने बालों का स्लीक लो बन बनाकर उसमें ताजे सफेद गजरे सजाए थे। एक छोटा कुंदन मांग टीका और कंगन ने उनके पूरे लुक को कंप्लीट किया। मेकअप के लिए प्रियंका ने बर्नी-टोन लिपस्टिक, वार्म गाल और स्मोकी आइज को चुना।

Continue Reading • For You