Skip to content
BREAKING

वरुण शर्मा और फिल्म Naam – To Live Is War के मेकर्स हुए अलग, सामने आई यह वजह

एक्टर वरुण शर्मा और आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म Naam – To Live Is War के निर्माताओं ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

वरुण शर्मा और फिल्म Naam – To Live Is War के मेकर्स हुए अलग, सामने आई यह वजह

बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा और उनकी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म Naam – To Live Is War के निर्माताओं ने आपसी सहमति से इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया है। यह निर्णय दोनों पक्षों के बीच पेशेवर प्रतिबद्धताओं और शूटिंग शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

क्यों हुआ प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, वरुण शर्मा के मौजूदा प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और व्यस्त शेड्यूल के कारण इस समय फिल्म के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया था। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, अभिनेता और मेकर्स दोनों ने आपसी सहमति से व्यावहारिक रास्ता चुना है।

मेकर्स और वरुण शर्मा का बयान

दोनों पक्षों ने अपने बयान में कहा कि वे इस कोलेब्रेशन को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन मौजूदा हालातों और शेड्यूलिंग की वजह से यह फैसला लेना जरूरी था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भविष्य में जब भी अनुकूल परिस्थितियां होंगी, वे साथ काम करने का मौका तलाशेंगे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading • For You